*”Video” कार की आरसी मांगने के बहाने घर में घुसे बदमाश, NRI के सिर में दागी 3 गोलियां…*

Share the news

पंजाब के अमृतसर के दबुर्जी में एक एनआरआई युवक की घर में घुसकर दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी, इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पंजाब के पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल ने वीडियो को एक्स पर शेयर किया है। साथ ही भगवंत मान की सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाब के लोग अब अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं।

https://www.facebook.com/share/v/Mfp1wk9CbxErViFz/?mibextid=oFDknk

वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक को उसके घर पर आकर दो लोगों ने गोली मारी है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दोबुर्जी में अमेरिकी नागरिक के घर पर दो बदमाश आए। दोनों ने बातचीत के दौरान एनआरआई युवक के तीन गोलियां मारीं और फरार हो गए। पास में खड़े बच्चे हाथ जोड़ते रहे कि ऐसा मत करिए। बच्चों और परिजनों की एक न सुनी और गोली मार दी।

कार की आरसी मांगने के बहाने घर में घुसे बदमाश

युवक को गंभीर हालत में अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि तीन हमलावर कार की आरसी मांगने के बहाने घर में घुसे और उसके बाद उन्होंने युवक सुखचैन सिंह पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

गोली मारने के बाद फरार हुए बदमाश

इसी बीच परिवार के सदस्यों घायल युवक हमलावरों के सामने हाथ जोड़ते रहे, लेकिन हमलावरों ने एक न सुनी और युवक सुखचैन सिंह के सिर और गर्दन में गोली मार दी। इसके बाद उनकी पिस्तौल से फायर बंद हो गए और दोनों बदमाश वहां से भाग निकले।

पुलिस का कहना है कि घायल युवक अस्पताल में भर्ती है। उसके परिजन भी अस्पताल में हैं। फिलहाल घायल युवक का बयान दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जाएगी और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *