
Video” विधायक अरविंद पांडे के पुतले पर लगी फोटो हटाने को लेकर दरोगा और कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे नोकझोंक।





हरीश सैनी/ ख़बर पड़ताल
बाजपुर। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व शिक्षा मंत्री और मौजूद विधायक अरविंद पांडे का पुतला फूँका। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बेरिया रोड तिराहे पर एकत्र हुए जहाँ उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री और मौजूदा विधायक अरविंद पाण्डेय के पुतले पर उनका फोटो लगा दिया मौके पर मौजूद दरोगा जी पुतले से विधायक अरविंद पांडे का फोटो हटाने लगे जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दरोगा जी को गच्चा देकर पुतले में आग लगा दी। और आपस में भिड़ते-भिड़ते बचे।