उपराष्ट्रपति चुनाव: सीपी राधाकृष्णन की जीत, विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को मात

Share the news

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन विजयी रहे। उन्हें 452 मत मिले, जबकि विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार पूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। इस परिणाम के साथ राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं।

 

इस चुनाव में 98.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतगणना शाम 6 बजे शुरू हुई, जिसमें शुरू से ही राधाकृष्णन को बढ़त मिलती रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने मतदान में भाग लिया।

 

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद यह चुनाव आयोजित कराया गया था। राधाकृष्णन की यह जीत एनडीए खेमे के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *