
आज का दिन उत्तराखंड की ब्यूरोक्रेसी के लिए बेहद अहम रहा। राज्य सरकार ने 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन को उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया है। वे 1 अप्रैल को पदभार ग्रहण करेंगे।





उत्तराखंड की वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रही हैं। उन्हें दो बार छह-छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। उनकी सेवानिवृत्ति से पहले ही राज्य सरकार ने नए मुख्य सचिव की घोषणा कर दी है।
आनंद वर्धन इस समय उत्तराखंड शासन में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास वित्त, जलागम और आवास विभागों की जिम्मेदारी थी। इसके अलावा, उन्होंने दिसंबर 2023 में राजस्व परिषद के अध्यक्ष का पदभार भी संभाला था।
उत्तराखंड सरकार ने मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए भी जल्द नियुक्ति करने के संकेत दिए हैं। राधा रतूड़ी इस पद के लिए आवेदन कर चुकी हैं और माना जा रहा है कि उन्हें यह जिम्मेदारी मिल सकती है..
सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार अप्रैल तक मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति कर सकती है। इस फैसले के साथ ही राज्य प्रशासन में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
तो फिलहाल उत्तराखंड को नया मुख्य सचिव मिल चुका है और अब देखना होगा कि आनंद वर्धन अपने कार्यकाल में किन अहम नीतियों को लागू करते हैं। बने रहिए हमारे साथ, आगे की खबरों के लिए।