*उधमसिंहनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, जसपुर पुलिस ने 2.780 किलोग्राम गांजे के साथ 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार*

Share the news

उधम सिंह नगर पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है, आपको बता दें की जिले की जसपुर पुलिस ने 2.780 किलोग्राम गांजे के साथ नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है…

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टीसी द्वारा उधम सिंह नगर जिला स्तर पर बढ़ते नशे की रोकथाम एवं इससे जुड़े लोगों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर के निर्देशन में SI संजय सिंह तथा अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा दौराने वाहन चैकिंग नादेही सूतमिल तिराहा जसपुर पर दिनांक 07.02.2024 को समय 18.40 बजे अभियुक्त

01.नाजिम पुत्र मो0 युनुस निवासी वार्ड नं0 5 मसवासी थाना स्वार जनपद रामपुर *02.सलमान अंसारी पुत्र हनीस निवासी वार्ड नं0 6 महुवाडाबरा थाना जसपुर को स्कूटी No. UK18Q 9016 में एक काले रंग के बैग के अंदर 2 किलो 780 ग्राम गांजा परिवहन करते गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी के आधार पर कोतवाली जसपुर में एफआईआर नं0 50/24 धारा 8/20/60 NDPS ACT बनाम नाजिम+1पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त

01.नाजिम पुत्र मो0 युनुस निवासी वार्ड नं0 5 मसवासी थाना स्वार जनपद रामपुर 02.सलमान अंसारी पुत्र हनीस निवासी वार्ड नं0 6 महुवाडाबरा थाना जसपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *