*उधमसिंहनगर” 50 अतिक्रमणकारियों को एनएच पीडब्ल्यूडी ने जारी किया नोटिस, साथ ही दी ये चेतावनी।*

Share the news

काशीपुर। शहर के सौंदर्यीकरण व अतिक्रमण को लेकर एसडीएम की मौजूदगी में हुई बैठक के बाद संबंधित विभागों ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अंतर्गत एनएच पीडब्ल्यूडी ने 50 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए हैं। बीते सोमवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह के कार्यालय में विकसित शहर काशीपुर को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था।

बैठक में फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त बनाना, सड़कों पर बने गड्ढे को भरना, सड़क किनारे चल रहे वर्कशाॅप चिह्नीकरण, ठेले वालों के आईकार्ड व सत्यापन, बस-ऑटो रिक्शा पार्किंग और ई-रिक्शा की चेकिंग को लेकर मंथन किया गया था। तय हुआ सभी संबंधित विभाग अपने-अपने विभाग के स्तर से समस्याओं का निस्तारण करेंगे। एसडीएम ने बताया बैठक के बाद एनएच पीडब्ल्यूडी ने पहले चरण में रामनगर रोड पर 50 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया है। इसके अंतर्गत सभी अतिक्रमणकारियों को 27 जुलाई तक अपने स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए कहा गया है। समय सीमा तक यदि चिह्नित अतिक्रमणकारियों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया तो विभाग अपनी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण ध्वस्त करना शुरू कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *