मामूली विवाद में ट्रेवल्स संचालक पर हमला, आत्महत्या की धमकी

Share the news

रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र से मामूली विवाद में ट्रेवल्स संचालक पर जानलेवा हमलेवा हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल ने तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, खेड़ा बस्ती निवासी ट्रेवल्स संचालक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ने बताया कि सोमवार को वह अपने वार्ड के अंदर सड़क निर्माण को लेकर कुछ लोगों से सामान्य चर्चा कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सगे दो भाई वहां पहुंचे और बिना किसी कारण अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। उस समय पीड़ित की गोद में उसका छोटा बच्चा भी मौजूद था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। पीड़ित ने स्पष्ट किया कि जिस सड़क चौड़ीकरण को लेकर विवाद हुआ, वह नगर निगम मेयर द्वारा कराया जा रहा कार्य है और उसका उससे कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। हमले में घायल होने के बाद पीड़ित ने मेडिकल परीक्षण कराया और इसके बाद पुलिस को लिखित शिकायत दी।

तहरीर में पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह यह कदम उठाने को मजबूर होगा, क्योंकि उसके लिए मान-सम्मान सबसे ऊपर है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *