हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो कंटेनर ट्रकों के बीच कार फंसी, 7 की मौत, कई घायल

Share the news

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के बाहरी इलाके में गुरुवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने दिल दहला दिया। मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर नवले पुल के पास दो बड़े कंटेनर ट्रकों के बीच एक कार फंस गई, जिसके बाद तीनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में कम से कम सात लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ से दस लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 

पुलिस के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब एक कंटेनर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर कई वाहनों से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और आग लगने से तीनों वाहन जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

दुर्घटना के चलते हाईवे पर एक घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और जांच की जा रही है कि हादसा आखिर कैसे हुआ।

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। पुलिस व प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *