सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्दू के घर मार्च महीने में खुशियां आने वाली हैं, क्योंकि दिवंगत सिंगर की मां चरण कौर बच्चे को जन्म देंगी। यही वजह है कि वह पिछले कई महीनों से कम ही बाहर निकलते हैं और रविवार को अपने बेटे के फैन्स से भी नहीं मिल रहे हैं।
आपको बता दें कि 29 मई 2022 को विश्व प्रसिद्ध सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की मानसा के पास जवाहर के गांव में अंधाधुंध गोलीबारी कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला माता- पिता के इकलौते बेटे थे और उसकी हत्या के बाद परिवार वारिस को लेकर मूसेवाला के प्रशंसकों में निराशा पाई जा रही थी।
हालाकि अभी सिद्धू के माता पिता ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है…




