एसएसपी ने पुलिस पेंशनर्स के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने, सीएलजी मीटिंग में शामिल करने और समस्याओं के तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश”

Share the news

उधमसिंहनगर में शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं और सुझावों के समाधान को लेकर विशेष गोष्ठी आयोजित की। बैठक में जनपद के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

एसएसपी ने कहा कि पेंशनर्स पुलिस परिवार की धुरी हैं और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण विभाग की प्राथमिकता है। पेंशनर्स द्वारा रखी गई व्यक्तिगत, पारिवारिक और विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

उन्होंने घोषणा की कि सभी पेंशनर्स और उनके आश्रितों के लिए एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया जाएगा, जिसमें वे अपनी शिकायतें व सुझाव भेज सकेंगे। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों की सीएलजी मीटिंग में पेंशनर्स को शामिल करने को भी कहा।

 

एसएसपी ने पेंशनर्स को नशा उन्मूलन अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया, जिस पर पेंशनर्स ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *