विधायक पुत्र का रौब फेल, हूटर बजाने और अभद्रता पर पुलिस सख्त, दस्तावेज न मिलने पर फॉर्च्यूनर कार सीज कर दी गई

Share the news

नैनीताल।

सरोवर नगरी नैनीताल में घूमने आए एक विधायक पुत्र को सत्ता का रौब दिखाना महंगा पड़ गया। मॉल रोड पर बिना अनुमति हूटर बजाते हुए जा रही गाड़ी को पुलिस ने न सिर्फ रोका, बल्कि जांच के बाद मौके पर ही सीज कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मॉल रोड पर एक फॉर्च्यूनर कार लगातार हूटर बजाते हुए गुजर रही थी, जिस पर उत्तर प्रदेश विधानसभा विधायक का स्टीकर लगा हुआ था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नवाजिश खलीक की नजर गाड़ी पर पड़ी। उन्होंने तत्काल वाहन रुकवाकर पूछताछ की।

जांच में सामने आया कि गाड़ी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल की है, जिसमें उनका बेटा परिवार के साथ नैनीताल घूमने आया था। आरोप है कि विधायक पुत्र ने बिना किसी वैध कारण के हूटर बजाया और पूछताछ के दौरान अपनी गलती मानने के बजाय एसडीएम से बहस करने लगा। इतना ही नहीं, उसने मुख्यमंत्री का नाम लेकर दबाव बनाने की भी कोशिश की।

मामला बढ़ने पर एसडीएम ने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस जांच में वाहन के जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं पाए गए। इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए गाड़ी का चालान काटा गया और वाहन को सीज कर दिया गया।

सीओ सिटी रविकांत सेमवाल ने बताया कि मॉल रोड पर हूटर बजाना नियमों के खिलाफ है, खासकर जब वाहन में कोई अधिकृत व्यक्ति मौजूद न हो। स्थानीय लोगों द्वारा टोके जाने पर भी कार सवार अभद्रता कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर दी है।

इस घटना के बाद साफ संदेश गया है कि नैनीताल में कानून से ऊपर कोई नहीं, चाहे वह किसी भी रसूखदार परिवार से क्यों न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *