*तेंदुए ने चारा काट रही महिला पर किया दो बार हमला, पहले हमले में बची जान तो दूसरे में हमले में तेंदुए ने ले ली महिला की जान…परिवार में पसरा मातम।*

Share the news

बनबसा में तेंदुए के हमले में फागपुर निवासी 34 वर्षीय महिला मुन्नी देवी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी तीन अन्य महिलाओं के साथ हुड्डी नदी किनारे चारा लेने गई थी। इसे दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे तेंदुए ने मुन्नी पर हमला कर घायल कर दिया। साथी महिलाओं ने शोर मचाकर तो तेंदुआ वहां से भाग निकला। लेकिन थोड़ी देर बाद तेंदुआ फिर आया और घायल महिला पर फिर से हमला किया। इस हमले से उसकी मौत हो गई।

इसके बाद साथी महिलाओं ने अन्य ग्रामीणों को शोर मचाकर बुला लिया। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। मृतका के दो छोटे बच्चे हैं। एक दो में तो दूसरा नौ में पढ़ता है। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है। बेटी की मौत से मां कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *