घर से दवाई लेने निकली किशोरी का शव शक्ति नहर किनारे ढालीपुर झाड़ियो से मिलने पर पुलिस महकमें में हड़कंप
संवाददाता गोपी सरकार

कोतवाली विकास नगर क्षेत्र में सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है रही है। जहां रिश्तों और सुरक्षा पर फिर से एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आपको बता दें कि ढालीपुर क्षेत्र में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है वो आखिर किसने हंसती-खेलती जिंदगी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया?जानकारी के मुताबिक, युवती अपने चचेरे भाई के साथ घर से दवा लेने के लिए निकली थी। लेकिन किसे पता था कि दवा लेने के बहाने घर से निकली ये बेटी फिर कभी जिंदा वापस नहीं लौटेगी। जब देर रात तक युवती घर नहीं पहुंची, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बाद, युवती का शव ढालीपुर के झाड़ियो में लहुलुहान हालत में बरामद हुआ।
युवती की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई है। शव को देखकर साफ पता चलता है कि कातिल के इरादे कितने खौफनाक थे। युवती के शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान मिले हैं, जो इस बात की गवाही दे रहे हैं कि उसे तड़पा-तड़पा कर मारा गया है। इस वारदात ने न केवल परिवार को नहीं बल्कि पूरे ढालीपुर क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। लोग डरे और सहमे हुए हैं और पुलिस से जल्द इंसाफ की मांग कर रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी देहात पंकज गैरोला और पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर लाल शाह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे वही एसएसपी देहरादून अजय सिंह भी घटनास्थल का मुआयना कर रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस अब इन 3 अहम बिंदुओं पर काम कर रही है:
गायब चचेरा भाई: सबसे बड़ा सवाल उस चचेरे भाई पर है, जिसके साथ युवती घर से निकली थी। वारदात के बाद से ही वह लापता है। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में जुटी है।
CCTV और मोबाइल लोकेशन: पुलिस आसपास के सभी रास्तों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि युवती और उसके भाई की आखिरी लोकेशन और संदिग्धों का पता लगाया जा सके। आपको बता दें कि: युवती दवाइ लेने घर से निकली थी, इसलिए पुलिस आसपास के सभी क्लिनिक और डॉक्टरों से भी पूछताछ कर रही है।
क्या यह हत्या किसी आपसी रंजिश का परिणाम है? या फिर उस चचेरे भाई का इस खौफनाक मंजर से कोई संबंध है जो अभी तक गायब है? फिलहाल, पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। लेकिन इस घटना ने विकास नगर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस अंधे कत्ल की गुत्थी को कितनी जल्दी सुलझा पाती है।




