दुकान के बाहर युवक की लाश मिलने से हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Share the news

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के अरविंद नगर वार्ड नंबर पांच में रविवार सुबह एक दुकान के बाहर युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एसएसआई महेश कांडपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

 

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। आसपास के लोगों ने बताया कि वह शनिवार रात कच्ची शराब पीकर दुकान के बाहर सो गया था, जिसके बाद सुबह मृत पाया गया। लोगों ने आशंका जताई कि उसकी मौत शराब के सेवन या ठंड लगने से हुई होगी।

 

पुलिस ने मृतक की तलाशी ली लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *