दंपति ने प्रॉपर्टी डीलर पर लगाया उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने के प्रयास का आरोप

Share the news

काशीपुर संवाददाता। दंपति ने एक प्रोपर्टी डीलर समेत चार लोगों पर उसकी जमीन का गेट और खेत में लगे यूके लिपटिस पौध तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मोहल्ला महेशपुरा हनुमान मंदिर के पास निवासी अफजल बेग व शहनाज बेगम ने कुंडा थाना पुलिस में तहरीर सौंपी। बताया कि उसकी ग्राम सरवरखेड़ा थाना कुंडा में खसरा नंबर 972, 982 जिसका क्षेत्रफल 4640 वर्गफुट भूमि है। इस भूमि पर उन लोगों ने चाहरदीवारी व कमरा बनाकर शेष भूमि पर यूकेलिप्टिस की पौध लगा रखी है। आरोप है कि पिछले कुछ समय से एक प्रोपर्टी डीलर निवासी मोहल्ला ओझान ने ग्राम सरवरखेड़ा निवासी तीन अन्य लोग उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करने व जान से मारन की धमकी दे रहे हैं। बताया कि मामले में सिविल जज (जूडि) की अदालत में इन लोगों के खिलाफ वाद दायर किया हुआ है। अदालत ने 7 जुलाई को इन लोगों के विरुद्ध स्थगन आदेश पारित किया हुआ है। जिसमें अदालत ने प्रतिवादी प्रोपर्टी डीलर को 7 व 14 अगस्त को सुनवाई के आदेश जारी किए हैं। इसके बावजूद उन लोगों ने बीती 23 जुलाई की शाम लगभग साढ़े सात बजे उनकी भूमि पर बनी चाहरदीवारी व गेट को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही उसमें लगी यूकेलिप्टिस की पौध को तहस-नहस कर दिया गया। इससे उन दोनों को 5 से 6 लाख का नुकसान हो गया है। आरोप लगाया कि जब उन दोनों ने इसका विरोध किया, तो वह अभद्रता पर उतर आए और कहा वह किसी अदालत के आदेश को नहीं मानते हैं। पीड़ित अफजल बेग व शहनाज बेगम ने कुंडा थाना पुलिस में तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *