काशीपुर-किच्छा बाइपास पर संदिग्ध हालात में मिला दिव्यांग का शव

Share the news

उत्तराखंड बॉर्डर से सटे क्षेत्र के इंदरपुर गांव से होकर गुजर रहे निर्माणाधीन काशीपुर-किच्छा बाइपास पर गुरुवार को एक दिव्यांग व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास स्कूटी और हेलमेट भी पड़ा था।

गुरुवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि इंदरपुर गांव स्थित निर्माणाधीन काशीपुर-किच्छा बाइपास पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह व रुद्र-बिलास चौकी प्रभारी अमित कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच में जुट गई। शव के पास एक स्कूटी और हेलमेट पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त तत्काल नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि शव रुद्रपुर थाना क्षेत्र के खेड़ा मोहल्ला गांधी कॉलोनी निवासी राजू नामक दिव्यांग का हो सकता है। हालांकि पुलिस स्वजन की तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका से पुलिस ने इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। स्वजन के मिलने पर तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *