चाकू लेकर वारदात की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

Share the news

किच्छा, चाकू लेकर वारदात की फिराक में घूम रहे युवक को पुलभट्टा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बीते शनिवार को पुलभट्टा पुलिस ग्राम सहदौरा में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को देखकर एक युवक ने भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम आजाद उर्फ छोटे पुत्र अली हसन निवासी ग्राम सहदौरा थाना पुलभट्टा बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया वह नशा का आदी है। वह अपने नशे के पूर्ति के लिए चोरी करता है और लोगों को डराने के लिए अपने पास चाकू रखता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *