किच्छा ग्राम इंदरपुर में घर से स्कूल के निकला 16 वर्षीय युवक लापता हो गया। युवक के पिता ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है। रामायण पुत्र लक्ष्मण निवासी ग्राम इन्दरपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 17 जुलाई को उसका 16 वर्षीय पुत्र शिवम घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। लेकिन वह वापस घर नहीं आया। रिश्तेदारों व अन्य स्थानों पर खोजने पर भी शिवम का पता नहीं चला। रामायण ने पुलिस से शिवम की गुमशुदगी दर्ज करने की गुहार लगाई। पुलिस ने शिवम की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
घर से स्कूल के लिए निकला किशोर लापता



