किशोर पर धारदार हथियार से हमला, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Share the news

रुद्रपुर, संवाददाता। जिम से बाहर बुलाकर नाबालिग पर गंडासे से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार, मलिक कॉलोनी निवासी खष्टी बल्लभ जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा धीरज जोशी रोजाना की तरह लियो जिम में कसरत करने गया था। इसी दौरान आदर्श कॉलोनी निवासी मलकीत सिंह और ईश्वर कॉलोनी निवासी जपनीत सिंधू मोटरसाइकिल से जिम पहुंचे और धीरज को बाहर बुलाया।बाहर आते ही मलकीत ने धीरज से गाली-गलौज करते हुए उसके मित्र जतिन चौधरी के बारे में पूछा। जब धीरज ने विरोध किया, तो मलकीत ने गुस्से में आकर जानलेवा हमला कर दिया। उसने ‘पाटल’ जैसे धारदार हथियार से धीरज की गर्दन पर वार करने की कोशिश की, लेकिन धीरज ने हाथ से बचाव किया, जिससे उसका बायां हाथ बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल धीरज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *