किच्छा में प्रशासन की कड़ी कार्रवाई: नहर किनारे अवैध कब्जों पर चला बुलडोज़र

Share the news

किच्छा तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने आज अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की। 19 नवंबर 2025 की सुबह उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में ग्राम सिरौलीकलां और किच्छा क्षेत्र में लेफ्ट पाँहा नहर के दोनों ओर चल रहे अतिक्रमणों को शांतिपूर्वक हटाया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए मौके पर राजस्व विभाग, पुलिस, सिंचाई और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम तैनात रही।

 

टीम ने नहर किनारे बने अवैध निर्माण और कब्जों को चिन्हित कर मशीनरी की मदद से ध्वस्त किया। अधिकारियों ने बताया कि नहर की सुरक्षा, जल प्रवाह सुचारू रखने और सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा के लिए यह अभियान आवश्यक था। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की और स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *