एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख — 20 पेटी अवैध शराब के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

Share the news

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. काशीपुर में एसओजी और कोतवाली काशीपुर की संयुक्त टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब की 20 पेटियों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करों के विरुद्ध एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त रुख के बाद पुलिस लगातार सक्रिय है. इसी क्रम में, आज डिजाइन सेंटर काशीपुर के पास से पुलिस टीम ने एक नेक्सोन वाहन को रोका. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब 8 PM गोल्ड बरामद हुई.

पुलिस ने मौके से अभियुक्त गौतम सिंह, निवासी काशीपुर को अवैध शराब और वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया. गौतम सिंह के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी तरह के नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे नशे से संबंधित किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस से साझा करें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *