कॉलेज प्रकरण में रम्पुरा चौकी प्रभारी को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने किया सस्पेंड

Share the news

रुद्रपुर। छात्रसंघ चुनाव नामांकन के दौरान सरदार भगत सिंह कॉलेज गेट के बाहर हुई फायरिंग प्रकरण में लापरवाही बरतने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने रम्पुरा चौकी प्रभारी प्रदीप कोली को निलंबित कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में किसी भी स्तर की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि गोलीकांड में शामिल आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। साथ ही उन्होंने छात्रों से 27 सितंबर को होने वाले चुनाव में निडर होकर मतदान करने की अपील की। मिश्रा ने बताया कि मतदान के दिन कॉलेज परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *