रुद्रपुर: थाना आइटीआइ पुलिस ने बुधवार को दभौरा मुस्तकम में एक 72 वर्षीय पिता को धमकाने के आरोप में उसके पुत्र तरनजीत सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने पिता को जान से मारने की धमकी दे रहा था।
शिकायतकर्ता त्रिलोक सिंह ने बताया कि उसका पुत्र जमीन अपने नाम करने की जिद कर रहा था और नशे का आदी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घर में दबिश दी और आरोपी के कमरे से तीन तमंचे 12 बोर और चार जिन्दा कारतूस बरामद किए।
तरनजीत ने पूछताछ में बताया कि तमंचे उसे आठ-दस साल पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने रखने को दिए थे। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम में कांस्टेबल रमेश बंग्याल, दीपक प्रसाद और चालक ललित चौधरी शामिल थे।




