रुद्रपुर: सोमवार को रुद्रपुर में इलेक्ट्रॉनिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की कोशिश बेरंग रही। बिजली विभाग की टीम वार्ड नंबर 34 और 35 में मीटर लगाने के लिए गई थी, लेकिन पार्षदों और व्यापारिक समुदाय के विरोध के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।
वार्ड नंबर 35 के पार्षद गोविंद राय ने टीम के मीटर लगाने का कड़ा विरोध किया। इसके बाद टीम वार्ड नंबर 34 के लिए निकली। जैसे ही वार्ड नंबर 34 के पार्षद इंद्रजीत को इसकी सूचना मिली, उन्होंने व्यापार मंडल और अन्य नागरिकों को तुरंत जानकारी दी और मीटर लगाने का विरोध किया। पार्षदों का कहना है कि त्यौहारी सीजन का फायदा उठाकर विद्युत निगम टीम आम जनता के घरों में मीटर लगाने पहुंच रही है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पार्षदों और व्यापारिक वर्ग का यह भी आरोप है कि दीपावली जैसे त्योहार के समय मीटर लगाने से आम लोगों का ध्यान भटकता है और उनकी सहमति के बिना इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाना उचित नहीं है।
वार्ड नंबर 35 में पार्षद द्वारा किया गया विरोध सराहनीय बताया जा रहा है। उनका कहना है कि भाजपा के लोग भी इलेक्ट्रिक मीटर के गुण और दोष से पूरी तरह अवगत हैं और उन्हें ही नहीं चाहते कि मीटर लगें।
इस पूरे घटनाक्रम से स्पष्ट हो रहा है कि विद्युत विभाग की यह पहल आम जनता के लिए असुविधाजनक साबित हो रही है। स्थानीय पार्षदों और व्यापारिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि अनावश्यक रूप से मीटर लगाए गए तो इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन किया जाएगा।



