शिव अरोरा की बड़ी लोकप्रियता, लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने बनाया माहौल

Share the news

रुद्रपुर। शहर के भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। जिसको लेकर शहर की जनता ने अपना मन बना लिया है, वहीं आज लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने रुद्रपुर में जनसभा कर माहौल बना दिया है। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार रुद्रपुर विधानसभा से शिव अरोरा अपना परचम लहरा सकते हैं।
बताते चलें रुद्रपुर विधानसभा से भाजपा ने शिव अरोरा को अपना समर्थक बनाया था, जिसके बाद से शिव अरोरा अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। साथ ही भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा को शहर की जनता का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे उनकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बड़ रही है। वहीं आज दिल्ली के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने भी भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा के प्रति माहौल बना दिया है। रुद्रपुर में आयोजित जनसभा में सांसद मनोज तिवारी ने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया और भोजपुरी गीत गाकर कार्यकर्ताओं व जनसभा के लोगों का मन मोह लिया। जिससे भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा की लोकप्रियता बड़ती दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *