नाले में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

Share the news

रुद्रपुर। गल्ला मंडी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। सार्वजनिक शौचालय के पास नाले में पड़े शव को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह व कांस्टेबल हरीश रावत पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस टीम ने शव को नाले से बाहर निकाला और जिला चिकित्सालय भेजा, जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक की पहचान रम्पुरा वार्ड 23 निवासी 65 वर्षीय झम्मनलाल पुत्र मानसिंह के रूप में हुई। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार झम्मनलाल अविवाहित थे और वर्षों पहले अपनी सभी संपत्ति बेच चुके थे। इसके बाद वह बिना घर-बार के इधर-उधर घूमकर जीवन व्यतीत कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *