निवेश उत्सव में आकर्षण का केंद्र बने सेल्फी प्वाइंट, आगंतुकों में दिखा खास उत्साह

Share the news

रुद्रपुर: निवेश उत्सव 2025 का आयोजन रुद्रपुर के भव्य स्टेडियम परिसर में पूरे उत्साह के साथ किया गया। जहां एक ओर मंच पर निवेश से जुड़े गंभीर विमर्श हो रहे थे, वहीं दूसरी ओर आयोजकों ने आमजन और मेहमानों को खास अनुभव देने के लिए दो आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी बनाए।

सभागार के बाहर बने इन रंग-बिरंगे और थीम आधारित सेल्फी प्वाइंट्स ने आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जैसे ही कोई मेहमान या दर्शक स्टेडियम परिसर में प्रवेश करता, सबसे पहले उसकी नजर इन रचनात्मक पृष्ठभूमियों पर जाती। यहां हर आयु वर्ग के लोगों ने तस्वीरें खिंचवाईं और सोशल मीडिया पर साझा कर इस आयोजन की झलक दुनिया तक पहुंचाई।

इन सेल्फी प्वाइंट्स के सामने दिनभर मेहमानों की भीड़ उमड़ती रही। कई लोगों ने बताया कि ये प्वाइंट न केवल आयोजन को यादगार बनाने में सहायक रहे, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक और विकासशील छवि को भी रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत कर रहे थे।

निवेश और रोजगार जैसे गम्भीर विषयों के बीच ये हल्का-फुल्का लेकिन आकर्षक पहलू आयोजनों को जनमानस से जोड़ने की सफल कोशिश साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *