मौसम अलर्ट पर ऊधमसिंह नगर में आज बंद रहेंगे स्कूल

Share the news

जिले में बारिश के यलो अलर्ट के चलते आज यानी मंगलवार को सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल बंद रहेगें। मौसम विभाग के अनुसार 4 सितम्बर तक कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इसी क्रम में ऊधमसिंह नगर जिले को 2 सितम्बर को यलो अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है। लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन मंगलवार को बंद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *