रुद्रपुर: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 6.47 लाख की ऑनलाइन ठगी

Share the news

रुद्रपुर में एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित को दो महीने पहले फेसबुक पर एक लिंक मिला, जिसे खोलते ही वह HNI GROUP IIFL CS 467 नाम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया। ग्रुप में लगभग 90 लोग थे, जो रोजाना शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के फर्जी स्क्रीनशॉट साझा करते थे। खुद को IIFL CS कंपनी का कर्मचारी बताने वाले ठगों ने पीड़ित को PRE IPO और ब्लॉक ट्रेड में अधिक मुनाफे का लालच दिया।

 

शुरू में शेयर रेट वास्तविक कंपनियों से मेल खाते दिखे, जिससे पीड़ित का भरोसा बढ़ गया। बाद में ठगों ने उसे अलग-अलग बैंक खातों में रकम भेजने को कहा। 14 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 के बीच पीड़ित ने अपनी और पत्नी के खातों से बैंक ऑफ बड़ौदा व यूको बैंक के दिए गए खातों में कुल 6,47,600 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

 

प्रत्येक निवेश के बाद पोर्टल पर नकली मुनाफा दिखाया गया और अधिक लाभ के लिए बड़े निवेश का दबाव बनाया गया। कुछ दिन बाद पीड़ित को पता चला कि पूरा पोर्टल और कंपनी प्रतिनिधि फर्जी थे। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *