Spread the love

रुद्रपुर में नगर निगम ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आवास विकास क्षेत्र में जोनल कार्यालय का उद्घाटन किया। महापौर विकास शर्मा ने शुक्रवार को इसका शुभारंभ किया। इस कार्यालय से अब छह वार्डों के लोगों को नगर निगम की 10 प्रमुख सेवाएं पास में ही उपलब्ध होंगी।

आवास विकास में जोनल कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर महापौर ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया और कई लोगों को नगर निगम से संबंधित प्रमाण पत्र भी सौंपे। इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों को पार्कों के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

महापौर विकास शर्मा:- 

“यह जोनल कार्यालय बहुआयामी होगा, जहां नगर निगम की 10 सेवाओं के साथ CSC और आधार कार्ड सेंटर भी शुरू किया गया है। हमारा लक्ष्य है कि जनता को उनके घर के पास ही सारी सुविधाएं मिले।”

महापौर ने बताया कि जल्द ही इस जोनल कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। मेडिकल कॉलेज की टीम लोगों को मुफ्त चेकअप और चिकित्सकीय परामर्श देगी। “तीन महीने में जो काम हुए हैं, वह टीमवर्क और ट्रिपल इंजन की सरकार का परिणाम है। जनता को जो वादे किए थे, उन्हें एक-एक कर पूरा किया जा रहा है।”

कार्यक्रम में नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल समेत कई पार्षद, नगर निगम अधिकारी, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। महापौर का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *