रुद्रपुर में हड़कंप! ट्रांजिट कैंप से दो नाबालिग किशोरियां रहस्यमय ढंग से लापता

Share the news

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से दो नाबालिग किशोरियों के अचानक लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। अलग-अलग कॉलोनियों से लापता हुई दोनों किशोरियों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजन गहरे सदमे और दहशत में हैं।

राजा कॉलोनी वार्ड नंबर दो निवासी गंगा स्वरूप ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी रोनक 15 दिसंबर को घर से कंपनी में काम करने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारी, जान-पहचान और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कहीं पता नहीं चल सका।

वहीं कृष्णा कॉलोनी निवासी ब्रजेश कुमार ने कोतवाली ट्रांजिट कैंप में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 2 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोज शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

लगातार दो नाबालिग किशोरियों के लापता होने से क्षेत्र में भय का माहौल है। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *