रुद्रपुर- पति पर अवैध संबंधों के चलते पत्नी पर तेजाब डालने का पति पर आरोप

Share the news

रुद्रपुर। जिले में घरेलू कलह और अवैध संबंधों के विवाद ने एक महिला को भयावह स्थिति में पहुंचा दिया। जानकारी के अनुसार, लगभग 18 वर्ष पूर्व विवाहिता का ब्याह खेड़ा निवासी युवक के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति का व्यवहार अपमानजनक रहा और वह अक्सर पत्नी के साथ गाली-गलौज व मारपीट करता था।

करीब पांच-छह साल पहले युवक के दूसरी महिला से अवैध संबंध हो गए थे। इस बात को लेकर कई बार समझाने-बुझाने के प्रयास हुए, लेकिन उसका रवैया नहीं बदला। परिजनों का कहना है कि पिछले दो माह से वह अपनी पत्नी को लगातार प्रताड़ित कर रहा था।

आरोप है कि बीते 9 सितंबर को युवक ने पत्नी को तेजाब पिलाने की कोशिश की। जब उसने मना किया तो उस पर तेजाब डाल दिया। इसके बाद आग लगाने के लिए माचिस लेने गया, तभी पीड़िता घर से बाहर निकल भागी। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है।

घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी है। मामले में पीड़िता के परिवार की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *