रुद्रपुर जिला बार एसोसिएशन चुनाव: संजीव फोगाट बने अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का गठन पूरा

Share the news

रुद्रपुर, संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन के चुनावी परिणाम मंगलवार देर रात घोषित कर दिए गए। संजीव फोगाट के सिर अध्यक्ष पद का ताज सजा है। वहीं सचिव पद जसवंत सिंह ने कब्जा किया है। मंगलवार की सुबह 11 बजे से शुरू हुई मतगणना रात आठ बजे तक चली।

अध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें अधिवक्ता संजीव फोगाट ने 337 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी चरनजीत सिंह को 191 मत मिले। सचिव पद पर जसवंत सिंह ने 210 मत पाकर सर्वजीत सिंह को हराया, जिन्हें 184 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर इंद्रजीत सिंह बिट्टा 297 वोट लेकर विजयी रहे, जबकि जयंत दास को 246 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर कुलबीर सिंह ढिल्लों ने 208 वोट लेकर जीत दर्ज की, जबकि उनके सामने खड़े हुए सुखदर्शन सिंह को 173 वोट मिले। वहीं मतदान से पूर्व ही उपाध्यक्ष (कलेक्ट्रेट) पद पर अधिवक्ता लोकेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। उपसचिव पद पर मनोज सामंत ने जीत दर्ज की है। लेखा परीक्षक पद पर गिरीराज कुमार और पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर गिरीश चंद्र चतुर्वेदी विजयी घोषित हुए। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर शाहिद हुसैन और जगदीश बिष्ट चुने गए। वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अंकित सिडाना, अभिषेक गुप्ता और लालू प्रसाद विजयी बने। चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *