नगर निगम सभागार में लोक कल्याण मेले का आयोजन, मेयर बोले:- पीएम स्वनिधि योजना से छोटे व्यवसायियों को नई उड़ान

Share the news

रुद्रपुर, संवाददाता। नगर निगम सभागार में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लिए लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेयर विकास शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।

 

मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई यह योजना फेरी व फड़ व्यवसायियों को न सिर्फ आर्थिक मजबूती दे रही है बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़कर सम्मान भी दिला रही है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि यह योजना छोटे व्यवसायियों के जीवन में स्थायित्व और आत्मसम्मान लाने का अभियान है। सिटी मिशन मैनेजर मनोज कुमार कर्नाटक ने बताया कि योजना के तहत तीन चरणों में 15,000, 25,000 और 50,000 रुपये तक का ब्याज अनुदान आधारित ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड और क्यूआर कोड भी दिए जाएंगे, जिससे डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा।

 

कार्यक्रम में नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा प्रकाश चंद्र फुलारा, लघु व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, सुभाष रस्तोगी, जॉइंट हॉकर एक्शन कमेटी के सदस्य योगेश कुमार समेत नगर निगम की सामुदायिक संगठनकर्ता ममता आर्या, शिप्रा अधिकारी और कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *