आगामी निवेश समारोह को लेकर तैयारी तेज़, मेयर विकास शर्मा ने की व्यापारियों संग बैठक

Share the news

रुद्रपुर, संवाददाता

19 जुलाई को रुद्रपुर स्टेडियम में आयोजित होने जा रहे निवेश उत्सव की ग्राउंडिंग सेरेमनी कार्यक्रम को लेकर मेयर विकास शर्मा ने शहीद भगत सिंह मंडल के कार्यकर्ताओं और लोहा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कहा कि रुद्रपुर में आयोजित होने जा रहा यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और उत्तराखंड के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देगा। इस आयोजन से युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। साथ ही निवेशकों का विश्वास भी और मजबूत होगा। इस मौके पर देश के गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो रहे हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में उत्तराखंड में 3.56 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। इनमें से एक लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की ग्राउंडिंग हो चुकी है। यह राज्य में निवेश की मजबूत संभावनाओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापारियों को भी इस कार्यक्रम से प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इसके लिए विभिन्न व्यापारिक संगठनों से समन्वय किया जा रहा है और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है। बैठक में शहीद भगत सिंह मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, लोहा व्यापार मंडल अध्यक्ष बजरंग लाल गर्ग, कोषाध्यक्ष मनोज गोयल, नितिन गोयल, अमित वासन, मयंक अरोरा, सनी गगनेजा, शिवकुमार गर्ग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *