पार्षद सौरभ बेहड़ पर हमले का पारदर्शी और सफल खुलासा करने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा को जिला बार एसोसिएशन ने किया सम्मानित, प्रशस्ति पत्र प्रदान

Share the news

रुद्रपुर/उधम सिंह नगर।

जनपद उधम सिंह नगर के तेज-तर्रार कप्तान मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा पार्षद सौरभ राज बेहड़ पर हुए हमले का पारदर्शी, निष्पक्ष और सत्य खुलासा किए जाने पर पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। यह हमला बीते दिनों किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के सुपुत्र, पार्षद सौरभ राज बेहड़ पर हुआ था, जिसका पुलिस ने सटीक जांच के बाद सफल अनावरण किया।

इस उल्लेखनीय कार्य के लिए जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं पंजाबी सचवानी न्यूज पोर्टल के संपादक कुलबीर सिंह ढिल्लों द्वारा पूरी पुलिस टीम को ₹11,000 का नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष एम.पी. तिवारी तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी बंटी खुराना ने पुलिस अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

वक्ताओं ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी दक्षता और निष्पक्ष जांच की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यप्रणाली से आम जनता का कानून-व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होता है। उन्होंने जनपद में अपराध नियंत्रण और पारदर्शी पुलिसिंग के लिए कप्तान मणिकांत मिश्रा और उनकी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उम्मीद जताई कि उधम सिंह नगर पुलिस आगे भी इसी तत्परता और ईमानदारी से जनहित में कार्य करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *