जसवीर सिंह हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Share the news

काशीपुर। सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने जसवीर सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड के आरोप में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।

मंगलवार की शाम एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने घटना का खुलासा किया। बताया कि रमपुरा शांतिनगर निवासी जसवीर सिंह उर्फ टोनी (42) की बीते रविवार की रात शांतिनगर में बाइक सवार तीन युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि एक युवक का पता पूछने को लेकर उनकी कहासुनी हुई थी। इस दौरान जसवीर और उनके साथ टहल रहे नवीन सिंह रावत तीनों युवकों को समझाकर भेज दिया गया था। वहीं इसी बात को लेकर तीन युवक जसवीर सिंह से रंजिश रखे रहे। रात लगभग 12 बजे जसवीर सिंह व नवीन सिंह जब कुमाऊं कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पास टहल रहे थे। तभी दोबारा तीनों युवक वापस आ गए और उन लोगों से उलझ पड़े। इसी दौरान जसवीर सिंह का बड़ा बेटा हरप्रीत सिंह शिव मंदिर के पास आयोजित गणेश महोत्सव से वापस आ रहा था। उसने अपने पिता के साथ तीन युवकों को उलझता देखकर समझाने का प्रयास किया। तभी अमान, इमरान व फरदीन ने अभद्रता की। जिसके बाद अमान n उसके पिता के माथे पर गोली मार दी। मृतक के बेटे हरप्रीत सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अमान, इमरान व फरदीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। एसएसपी ने बताया कि नामजद तीनों आरोपियों को जैतपुर मोड़ से पुलिस टीम ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। तीनों युवक यूपी भागने की फिराक में थे। तीनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *