पुलिस ने चलाया कच्ची शराब के खिलाफ अभियान, 45 ली. कच्ची शराब जब्त

Share the news

किच्छा, संवाददाता

पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अलग अलग स्थानों से 45 ली. कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बीते शनिवार को एसआई ओमप्रकाश सिंह पुलिस कर्मियों के साथ ग्राम नजीमाबाद में गश्त कर रहे थे। इस माता फार्म पुलिया के पास पुलिस ने कंधे पर कट्टा लेकर आ रहे एक व्यक्ति को रोक लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के कट्टे से 25 ली. कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम सुंदर सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी धौराडाम ग्राम नजीमाबाद बताया। वहीं बीते शनिवार को जंगल कालोनी मल्ली देवरिया के निकट गश्त के दौरान एसआई बसंत प्रसाद ने पुलिस कर्मियों के साथ एक युवक को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 20 ली. कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम प्रिंस सिंह पुत्र जसवन्त सिंह निवासी ग्राम महाराजपुर बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *