रुद्रपुर में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आज हेलमेट पहनाकर डबल हेलमेट अभियान की शुरुआत की, बता दें कि DGP द्वारा एक दिन पूर्व ही डबल हेलमेट पहनने के निर्देश गए थे, वहीं एसएसपी ने आज से जनपद ऊधम सिंह नगर में दोपहिया वाहन में दोनों सवारी को हेलमेट पहनने के आदेश लागू किए हैं..
अलावा हेलमेट नहीं पहनने पर चालानी कार्यवाही की जाएगी, यातायात नियमों को लेकर जनपद के सभी स्कूल, कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा..
आज एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने डीडी चौक रुद्रपुर पहुंचकर दोपहिया वाहन चालकों को डबल हेलमेट पहनाकर अभियान की शुरआत की। उनके द्वारा कई लोगों को हेलमेट पहनाकर यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया की जनपद के स्कूल, कॉलेज में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगो को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।
इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर निहारिका तोमर तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज बहादुर सिंह चौहान व यातायात निरीक्षक रुद्रपुर , निरीक्षक सीपीयू रुद्रपुर व अन्य सीपीयू/यातायात के पुलिस जवान मौजूद रहे।
रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना




