रामनगर पहुँचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, अजय भट्ट ने किया स्वागत

Share the news

उत्तराखंड के रुद्रपुर में आध्यात्मिक जगत की जानी-मानी हस्ती, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तीन दिवसीय गोपनीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। पंडित शास्त्री बुधवार की शाम पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, सूत्रों के मुताबिक, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह दौरा पूरी तरह से निजी और गोपनीय है। पंतनगर से वह सीधे रामनगर रवाना हुए, जहां अगले तीन दिनों तक वे एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे।

कार्यक्रम से जुड़ी अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय प्रशासन और आयोजकों की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, बागेश्वर धाम सरकार के रूप में प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की देशभर में भारी संख्या में अनुयायी हैं, और उनके आगमन को लेकर उत्तराखंड में भी भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *