अखिलेश यादव को सौंपी पंचायत चुनाव रिपोर्ट, बोले- उत्तराखंड का करेंगे दौरा

Share the news

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने सपा कार्यालय लखनऊ में भेंट कर हाल ही में संपन्न उत्तराखंड पंचायत चुनाव की रिपोर्ट सौंपी। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने पंचायत चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी और कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए वे शीघ्र ही उत्तराखंड का दौरा करेंगे।

 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी वैचारिक विकल्प के रूप में तेजी से स्थापित हो रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी सक्रिय रूप से चुनाव लड़ेगी। साथ ही उन्होंने अरविंद यादव को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए।

 

बैठक में अरविंद दिवाकर और अतुल शर्मा भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनसंपर्क और संगठन विस्तार के माध्यम से जनता तक समाजवादी विचारधारा को पहुंचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *