कांग्रेस नगर अध्यक्ष पद पर रायशुमारी पूरी, सैकड़ों लोगों से ली गई राय, सितंबर अंत तक नाम होगा घोषित

Share the news

कांग्रेस ने रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी प्रक्रिया पूरी कर ली है। सात दिन तक चले इस कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से लेकर सिविल सोसायटी तक, हजारों लोगों से राय जानी।

रुद्रपुर। कांग्रेस नगर अध्यक्ष पद पर रायशुमारी का काम पूरा हो गया है। मुख्य पर्यवेक्षक डॉ. नरेश कुमार, पीसीसी सदस्य हरेन्द्र बोरा और संजय किरौला ने सात दिन तक लगातार कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों से मुलाकात की। इस दौरान पार्षदों, विधायक व मेयर का चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों, पूर्व प्रधानों और बीडीसी सदस्यों तक से राय जानी गई।

 

डॉ. कुमार ने बताया कि रायशुमारी को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए सिविल सोसायटी, व्यापारियों, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और एनजीओ प्रतिनिधियों तक से बातचीत की गई। पर्यवेक्षकों ने मंदिरों, बूथों और मजदूर संघों तक जाकर लोगों का मत लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशों के तहत सभी ब्लॉकों और गांवों में जाकर कांग्रेस समर्थकों से राय ली गई।

 

करीब तीन हजार लोगों से मिले फीडबैक में यह बात सामने आई कि लोगों को इस बार खुशी है कि पार्टी ने उनकी राय को महत्व दिया। नगर अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 दावेदारों ने आवेदन किया है। इनमें से 6 नामों का पैनल बनेगा और सितंबर के आखिर तक अंतिम नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *