ऑपरेशन कालनेमि: ढोंगी बाबाओं के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दिन में 111 गिरफ्तार

Share the news

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस का ‘ऑपरेशन कालनेमि’ लगातार कार्रवाई के मोड में है। लोगों की आस्था से धोखा करने वाले ढोंगी बाबाओं पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने पिछले चार दिनों में 111 फर्जी साधु-संतों को गिरफ्तार किया है। इनमें 20 आरोपी अन्य राज्यों के रहने वाले हैं।

29 ढोंगी बाबा गिरफ्तार, 1 विशेष समुदाय का ठग भी पकड़ा गया

ताजा कार्रवाई में देहरादून के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 29 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में पता चला कि यह सभी साधु-संतों के भेष में लोगों को दैवीय प्रकोप, जादू-टोना, भूत-प्रेत का भय दिखाकर ठग रहे थे।

विकासनगर क्षेत्र में एक विशेष समुदाय का व्यक्ति भी पुलिस के हत्थे चढ़ा, जो झाड़-फूंक और टोने-टोटके के नाम पर लोगों से पैसा ऐंठ रहा था।

प्रेमनगर में जड़ी-बूटी इलाज के नाम पर ठगी, दंपति गिरफ्तार

थाना प्रेमनगर पुलिस ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर चलाए जा रहे एक अवैध दवाखाने पर छापा मारा। यह दवाखाना हरिद्वार के रोशनाबाद निवासी एक दंपति द्वारा संचालित किया जा रहा था।

दंपति जड़ी-बूटियों से शर्तिया इलाज का दावा कर रहा था, लेकिन उपलब्ध दस्तावेज मांगने पर कोई प्रमाण नहीं दिखा सका। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर दवाखाना सील कर दिया।

एसएसपी अजय सिंह ने स्पष्ट किया कि “लोगों की आस्था और विश्वास के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी ढोंगी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे फर्जी बाबाओं की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।”

‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत अभी तक की कार्रवाई (अंकवार)

4 दिन में गिरफ्तार ढोंगी बाबा: 111

अन्य राज्यों के बाबा: 20

एक विशेष समुदाय का तांत्रिक: 1

अवैध दवाखाना बंद: 1

गिरफ्तार दंपति: 2

देहरादून पुलिस की सख्ती से जनता को राहत, और ढोंगियों में मचा हड़कंप

अब पुलिस की नजर हर उस व्यक्ति पर है जो धर्म, आस्था या चमत्कार के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहा है। ऑपरेशन कालनेमि के तहत अभियान आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *