अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा गम्भीर रूप से घायल

Share the news

खटीमा। बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तथा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

लोहाघाट के मल्ली चांदभारी निवासी बलवीर चौरसिया उर्फ बबलू(25) पुत्र अमरेंद्र चौरसिया अपने साथी अलताफ आलम(25) के साथ रविवार को खटीमा आए थे। जहां उन्होंने अपनी बाइक बनाने को दी थी। सोमवार की सुबह दोनों युवक बाइक लेकर वापस लोहाघाट जा रहे थे। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर नदन्ना पुल के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची आपातकालीन सेवा 108 ने दोनों घायलों का उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में बलवीर चौरसिया की मृत्यु हो गई। जिसे परिजन पुनः उप जिला चिकित्साल लेकर आए। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। गंभीर रूप से घायल अलताफ आलम का बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक के पिता अमरेंद्र चौरसिया ने बताया कि वह मूल रूप से ग्राम इनवरा भार, थाना पहाड़पुर, जिला पूर्वी चंपारण बिहार के निवासी है। वह लोहाघाट में ठेकेदारी का कार्य करते है। उनका पुत्र बलवीर भी उनके साथ ठेकेदारी का काम करता था। मृतक बलवीर घर का इकलौता पुत्र था, इसकी दो बहने खुशी व आरती है। बलवीर अविवाहित था। घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *