उधमसिंहनगर में शनिवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर ब्लैक फिल्म लगे वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिला पुलिस ने सघन व आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। पूरे जनपद में कुल 954 वाहनों की जांच की गई। इसमें एमवी एक्ट के तहत 140 चालान किए गए, 16 वाहन सीज हुए, जबकि ब्लैक फिल्म लगे 22 वाहनों का अलग से चालान किया गया।
सर्किलवार कार्रवाई में काशीपुर में 8 वाहन सीज और 3 ब्लैक फिल्म चालान, बाजपुर में 34 एमवी एक्ट चालान व 19 ब्लैक फिल्म चालान, पंतनगर में 30 एमवी एक्ट चालान, रुद्रपुर में 29 चालान व 4 वाहन सीज, सितारगंज में 18 चालान व 4 वाहन सीज तथा खटीमा में 18 चालान किए गए।
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही जनपदवासियों से अपील की कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।




