*उधमसिंहनगर जिले के इस थाना के इंस्पेक्टर का हुआ अश्लील ऑडियो वायरल, किच्छा विधायक की शिकायत पर डीजीपी ने दिए जांच के आदेश, पढ़िए पूरा मामला।*

Share the news

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने पंतनगर के इंस्पेक्टर की महिला संग अश्लील ऑडियो का भंडाफोड़ किया है. जिसमें इंस्पेक्टर एक पीड़िता से अश्लील बातें करते हुए सुनाई दे रहा है. विधायक ने मामले की शिकायत डीजीपी से भी की है. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी ने जांच के आदेश दे दिए हैं. तिलक राज बेहड़ ने आरोपी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.

किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने पंतनगर थाना इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए. विधायक ने इंस्पेक्टर का एक महिला से बातचीत का अपत्तिजनक ऑडियो सार्वजनिक किया है. उन्होंने मामले की गंभीरता से लेते हुए शिकायती पत्र और ऑडियो की पेन ड्राइव डीजीपी को सौंपी है. किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने आरोप लगाते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में कुछ समय पूर्व दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था. मामले में थाना पंतनगर के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह डांगी ने पैसे लेकर पीड़िता की बहन और पिता को जेल भेज दिया. इस मामले में एक बहन मुकदमा लिखाने को लेकर प्रयास रत थी. पीड़िता ने मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर भी की थी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

इस दौरान आरोपी इंस्पेक्टर महिला से अश्लील बातें करने लगा. ऑडियो में आरोपी इंस्पेक्टर महिला को कभी कहीं आने की बात कर रहा है तो कभी कहीं. विधायक तिलक राज बेहड़ ने आरोप लगाते हुए कहा जनपद में पुलिस पर किसी भी तरह का कंट्रोल नहीं है. उन्होंने कहा पुलिस हेडक्वार्टर में भी जनपद पुलिस की कोई अच्छी छवि नहीं है. उन्होंने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच कर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सस्पेंसन की मांग की. शिकायती पत्र मिलने के बाद डीजीपी अभिनव कुमार ने मामले के जांच के आदेश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *