कुख्यात झपट्टामार अजीम 48 घंटे में गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक बरामद,  आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट सहित 9 मुकदमे दर्ज

Share the news

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीनने वाले कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।

दरअसल, दिनांक 01 नवंबर 2025 को कोतवाली काशीपुर क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही मीना बिष्ट के हाथ से एक अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने मोबाइल झपटकर फरार हो गया था। इस संबंध में वादिनी की तहरीर पर कोतवाली काशीपुर में मुकदमा नंबर 459/25 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

एसएसपी के आदेश और एसपी काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 48 घंटे में घटना का खुलासा कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान अजीम पुत्र मोहम्मद नासिर निवासी मोहल्ला महेशपुरा, लक्ष्मीपुर पट्टी, थाना साबिक कोतवाली काशीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से छीना गया एक मोबाइल फोन वन प्लस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UK 19A-5071 बरामद की है। बरामदगी के बाद मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अजीम कोतवाली काशीपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, झपट्टामारी और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

आपराधिक इतिहास:

2022 से अब तक दर्ज कुल 9 मुकदमे — जिनमें लूट, चोरी, झपट्टा मार, गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराएँ शामिल।

हालिया वर्ष 2024 में गैंगस्टर एक्ट (धारा 2/3) के तहत भी आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस का कहना है कि काशीपुर क्षेत्र में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *