भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त भाजपा जिला कार्यकारिणी का स्वागत

Share the news

रुद्रपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला प्रभारी राकेश नैनवाल, विधायक शिव अरोड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों को फूल मालाओं से सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नव नियुक्त पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया और सोशल मीडिया संयोजक सहित अनेक पदाधिकारी शामिल हैं।

 

प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र जनसेवा है और नए पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। वहीं, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि यह जिम्मेदारी अवसर के साथ-साथ मेहनत और समर्पण की भी मांग करती है। विधायक शिव अरोड़ा ने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारियों की ऊर्जा संगठन को और मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *