1.65 करोड़ की साइबर ठगी में मुरादाबाद पुलिस ने जसपुर के एक ओर युवक को जेल भेजा

Share the news

पुलिस ने मुरादाबाद के कारोबारियों से 1.65 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में जसपुर के एक ओर युवक को जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपी के विभिन्न बैंक खातों में स्थान्तरित हुए 47,66,507 रुपये होल्ड कराकर 20 लाख रुपयें वादी को भी वापस करा दिए है। साइबर पुलिस अब तक चार युवकों को दबोचकर जेल भेज चुकी है । वहीं, साइबर ठगों में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि पिछले माह कई मोहल्लों में मुरादाबाद साइबर थाने की टीमों ने छापे मारकर मो.नई बस्ती निवासी खिलाफत हुसैन, मो. जुलाहान निवासी अमन,अमृतपुर पट्टी निवासी अदनान हुसैन को जेल भेजा था। सोमवार को पुलिस ने आकिब जावेद पुत्र मो. शकिल निवासी मो. नईबस्ती जसपुर को दबोचकर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि गलशहीद एवं प्रिंस रोड गांधी नगर निवासी कारोबारियों से आरोपियों ने साइबर ठगी की है। आरोपी आकिब ने पूर्व में जेल भेजे गए अदनान एवं अमन के साथ मिलकर ऑनलाइन ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1 करोड़ 64 लाख 96 हजार 474 रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। आकिब जावेद के की फर्म भारत वूड ट्रैडर्स बॉब जसपुर के खाते में दो करोड़ अस्सी लाख तिरासी हजार प्रन्द्रह रुपये थे।वहीं, इस मामले में तेंलागाना में निदेशक टीएससीएसबी साइबर थाने पर 3.25 करोड की शिकायत दर्ज थी। पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किया है।

एसपी क्राइम ने बताया कि साइबर ठगी में जसपुर के 60-70 लोग शामिल है। इनकी पहचान की जा रही है। बताया कि जल्द ही साइबर टीम जसपुर आकर छापामार कार्रवाही करेगी। उन्होंने चेताया कि साइबर ठग लोगों को ठगना बंद कर दे। अन्यथा जेल जाने को तैयार रहे। टीम उन्हे कही भी नहीं छोड़ेगी। साइबर ढगों को गिरफ्तार एवं उनसे बरामदगी को प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार,निरीक्षक रामसंजीवन,एसआई अब्दुल बासित मलिक,शिवम तायल,5-मुख्य आरक्षी प्रशान्त सिंह,आरक्षी विवेक कुमार,सूरज कुमार को लगाया गया है। यहीं टीम छापेमारी कर आरोपियों को दबोच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *