रुद्रपुर में दिनदहाड़े मोबाइल चोरी, ग्राहक बनकर आया युवक कैमरे में कैद

Share the news

रुद्रपुर। शहर के मुख्य बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बाजार में स्थित खुशी टेलीकॉम पर एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा। सफेद कुर्ती-पायजामा पहने युवक ने पहले मोबाइल देखने के बहाने दुकानदार से बातचीत की और इसी दौरान उसका कैमरा ऑन होने की बात भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में वह दुकान के अंदर और बाहर आते-जाते नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है कि जैसे ही दुकान में अन्य ग्राहक पहुंचे, युवक ने मौका देखकर मोबाइल उठाया और बाहर निकलते ही दौड़ लगाकर फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे बाजार के व्यापारियों में रोष व्याप्त है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *